उरई, मार्च 22 -- उरई। नवरात्र पर देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। भक्ति का आलम यह है कि रोज भक्तों की लंबी लंबी कतार लग रही है। रविवार को सृष्टि की जननी कहीं जाने वाली मां कूमाष्डा की पूजा अर्चना कर भक्तों ने ज्ञान, ऊर्जा और सुख समृद्धि की कामना की। वहीं, मंदिरों के साथ ही घरों में कन्या भोज के आयोजन अनवरत रूप से जारी रहे। भजन कीर्तन के साथ भक्ति गीत बजने से माहौल मंत्रमुग्ध जैसा रहा। मां संकटा मंदिर, हुल्की माता, बड़ी माता समेत प्रमुख मंदिरों में पैर रखने की जगह नहीं रही। माता रानी के जयकारे लगाते हुए पुरुष व महिला श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और वहां पर मां के चौथे स्वरुप कूष्मांडा की विधि विधान से पूजा अर्चना की। इस दौरान हवन पूजन के साथ अनुष्ठान किए गए। परिवारों के सदस्यों के साथ लोगों ने शामिल होकर माता रानी की उपासना की।वहीं,पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.