मुंगेर, मार्च 26 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। चैत्र नवरात्र की सप्तमी तिथि पर मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जोगी बाबा दुर्गा स्थान रामपुर, दौलतपुर, गौरीपुर एवं नयागांव स्थित मंदिरों में मां दुर्गा के पट खुलते ही भक्त दर्शन के लिए आतुर दिखे। सुबह से ही मंदिर परिसर 'जय माता दी' के जयकारों से गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पुजारी प्रकाश पाठक ने बताया कि सप्तमी के दिन माता का पट खोला जाता है, जो देवी के जागरण का प्रतीक माना जाता है। इस दिन मां के कालरूपा स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा विशेष रूप से की जाती है। साथ ही माता की आंखों का अनावरण (चक्षुदान) भी संपन्न कराया जाता है।धार्मिक मान्यता के अनुसार महासप्तमी पर नवपत्रिका पूजा और अन्य अनुष्ठानों का विशेष महत्व होता है, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.