नवादा, मार्च 27 -- नवादा, निज प्रतिनिधि चैत्र नवरात्र के सप्तम दिन बुधवार की देर शाम शहर के माल गोदाम स्थित छाय रोड में स्थित पंडाल का पट माता के दर्शन के लिए खोल दिया गया। पट खुलते ही भक्तों की भीड़ माता के दर्शन के लिए उमड़ रही है। पूजा पंडाल में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। जैसे ही पट खुले, वैसे ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा वातावरण जय माता दी के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। शहर के साथ ही रजौली के हटिया,अकबरपुर के फतेहपुर और तेयार, नारदीगंज के सहजपुरा और ओड़ो , सदर प्रखंड के सादिकपुर गांव और कादिरगंज के रानीहट्टी और कौआकोल दुर्गा मंडप में पट खुलने पर माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। पूजा पंडालों में महिला, पुरुष और बच्चों की लंबी कतारें माता के दर्शन व पूजा अर्चना के लिए देखी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.