मुजफ्फरपुर, मार्च 25 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वासंतिक नवरात्र के सप्तमी तिथि पर बुधवार को माता का का पट विधि-विधान से खोला गया। उसके बाद से शहर के मंदिरों और पूजा पंडालों में दर्शन-पूजन को तांता लगने लगा। शहर के कच्ची सराय स्थित बगलामुखी मंदिर, रमना स्थित राज राजेश्वरी मंदिर व गोला रोड श्री दुर्गा स्थान मंदिर में सुबह-शाम श्रद्धालु उमड़ते हैं। इधर, बीबीगंज स्थित जगदंबा स्थान मंदिर के प्रांगण में प्रतिमा स्थापित की गई है। यहां पर मुंगेर की बड़ी दुर्गा महारानी के स्वरूप में श्रद्धालुओं ने माता का दिव्य दर्शन किया। मंदिर के पुजारी आचार्य भूपेंद्र के द्वारा पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ पट खोला गया। इस पावन अवसर पर मां को मिठाई का भोग लगाया गया। श्रद्धालुओं के जयकारे और देवी गीत से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। आचार्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.