बक्सर, जनवरी 1 -- पेज चार के लिए ----- पूजा-अर्चना नववर्ष पर कोपवां के काली मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था थी फोटो संख्या- 11, कैप्सन- गुरुवार को नववर्ष पर कोपवां काली मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। डुमरांव, संवाद सूत्र। नववर्ष पर डुमरांव के कोपवां काली मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वर्ष के पहले दिन माता काली के दर्शन-पूजन के लिए अहले सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर परिसर जयकारों और घंटे की ध्वनि से गुंजायमान रहा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। मान्यता है कि नववर्ष के दिन माता काली के दर्शन करने से वर्षभर सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। इसी विश्वास के साथ डुमरांव सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और दूर-दराज से आए श्रद्धालु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.