बांका, मार्च 26 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर जिलेभर में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत माहौल देखने को मिला। जहाँ सप्तमी को मां दुर्गा के सातवें स्वरूप माता कालरात्रि की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। जैसे ही पूजा संपन्न हुई, मंदिरों के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए, जिसके बाद भक्तों की भारी भीड़ माता के दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। ज्ञात हो कि, माता कालरात्रि को शक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है। वहीं धार्मिक मान्यता है कि, इनकी पूजा से जीवन के अंधकार, भय और नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। इसी विश्वास के साथ श्रद्धालुओं ने पूरे भक्ति भाव से माता की आराधना की। वहीं जिलेभर के कई मंदिरों में विशेष पूजन, हवन और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। बांका शहर के प्रमुख दुर्गा मंदिर भयहरण स्थान के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.