माता कर्मा जयंती को लेकर निकला भव्य रथ यात्रा
जहानाबाद, मार्च 17 -- जहानाबाद, निज संवाददाता शहर स्थित बाजार में मंगलवार को माता कर्मा जयंती को लेकर भव्य रथ यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा शहर स्थित लाल मंदिर से निकली जो शहर की सड़कों से होते हुए स्टेशन रोड में पहुंच काको मोड़ से होते हुए नीचली रोड से फिर वापस लाल मंदिर पहुंची। शोभा यात्रा में साहु समाज के सैकड़ों लोगों के साथ-साथ शहर के अन्य लोग भी शामिल हुए। सभी श्रद्धालु पीले वस्त्र धारण कर इस रथ यात्रा में शामिल हुए। रथ यात्रा में शामिल लोग माता की जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। रथ स्वागत यात्रा को लेकर पूर्व से ही प्रचार-प्रसार किया गया था। सभी श्रद्धालुओं को अपने हाथों में शम्मी का पौधा हाथ लेकर आने को कहा गयाथा। ताकि रथ यात्रा की शोभा और बढ़े। फोटो- 17 मार्च जेहाना- 23 कैप्शन- शहर स्थित सड़क से निकली रथ यात्रा में शामिल लोग।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.