माता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर निकाली भव्य रैली
शाहजहांपुर, जून 1 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। माता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर रविवार को शहर में विशाल रैली निकाली गई। समाजवादी पार्टी नेता अरविंद कुमार पाल के नेतृत्व में आयोजित रैली में सपा कार्यकर्ताओं के साथ पाल समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पूरे रास्ते रैली का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। रैली की शुरुआत रोडवेज बस अड्डे से हुई। इसके बाद कचहरी, खिरनीबाग चौराहा, केरूगंज होते हुए सेहरामऊ दक्षिणी के गांव नगरपाल पहुंचकर कार्यक्रम का समापन हुआ। रैली में शामिल लोग माता अहिल्याबाई होलकर के चित्र और बैनर लेकर चल रहे थे। कई स्थानों पर धार्मिक नारे लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने माता अहिल्याबाई होलकर के जीवन और उनके सामाजिक योगदान पर चर्चा की। यह भी पढ़ें- अहिल्याबाई की जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा कहा गया कि उन्होंने जनकल्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.