बुलंदशहर, मार्च 26 -- नवरात्र की अष्टमी पर पहासू में मठ मन्दिर पर मातारानी के पूजन के लिए भक्तों में उत्साह का माहौल रहा। महिलाएं कतारबद्ध होकर मातारानी का दर्शन कर आशीर्वाद मांग रहीं थी। पीत वर्ण की पोशाक पहने मातारानी की छटा देखने लायक थी। मंदिर परिसर में प्रातः से ही भजन कीर्तन कर मातारानी का गुणगान किया गया। उधर पहासू में काफी स्थानों पर अष्टमी को कन्या लांगुर को जिमाकर जगतजननी का आशीर्वाद लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.