सीवान, अप्रैल 4 -- सीवान, एक संवाददाता। मातारानी के दर्शन करने के लिए श्रीमाता वैष्णो देवी दर्शन समिति के तत्वावधान में जत्था रवाना शुक्रवार को कटरा (जम्मू)के लिए रवाना हुआ। इस यात्रा में 125 श्रद्धालु शामिल है। सीवान रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह दरौंदा के विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, राजयोगिनी बीके सुधा बहन, प्राचार्य डॉ. सुधांशु शेखर त्रिपाठी, समिति के संरक्षक सह जदयू जिलाध्यक्ष विकास कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ.अजय कुमार पंडित, जिला पार्षद ब्रजेश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, आरपीएफ इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र यादव आदि सामूहिक रूप से झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके पहले राजयोगिनी सुधा बहन समेत अन्य वाहनों ने सभी श्रद्धालुओं को टीका चंदन लगाकर आशीर्वाद दिया। इस मौके पर जय माता दी के जय घोष से पूरा स्टेशन परिसर गुंजायमान हो गया।...