माताटीला से 52 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा, बेतवा का जलस्तर 113.300 मीटर पहुंचा, प्रशासन अलर्ट पर
उरई, अगस्त 27 -- कुसमिलिया। मध्य प्रदेश में हो रही बारिश के बाद माताटीला बांध से बुधवार सुबह छोड़े गए 52 हजार क्यूसेक पानी का असर अब जालौन में दिखने लगा है। गुरुवार सुबह बेतवा नदी का जलस्तर बढ़कर 113.300 मीटर पर पहुंच गया है। नदी में लगातार पानी बढ़ रहा है। सिंचाई विभाग के अनुसार बुधवार सुबह माताटीला बांध के 20 गेट खोलकर पानी छोड़ा गया था। राजघाट बांध से लगातार आवक होने के कारण माताटीला में जलस्तर बढ़ गया था। यह पानी गुरुवार सुबह जालौन सीमा में पहुंचा। बेतवा का चेतावनी निशान 121 मीटर और खतरे का निशान 122 मीटर है। अभी नदी खतरे के निशान से करीब 9 मीटर नीचे है, लेकिन जिस रफ्तार से पानी बढ़ रहा है उससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- Nepal UP Flood: नेपाल की बाढ़ से यूपी में गंडक में उफान का अलर्ट, गंगा-यमुना पर भी निगरानी अगर मध्य प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.