हरिद्वार, सितम्बर 30 -- अखिल विश्व गायत्री परिवार की संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा की 100वीं जन्म जयंती के अवसर पर बुधवार को शांतिकुंज सहित देश-विदेश के पांच हजार से अधिक प्रज्ञा संस्थानों में विशेष आयोजन हुए। 12 घंटे के अखंड गायत्री मंत्र जप से शुरू हुए कार्यक्रम का समापन शाम को दीप यात्रा और दीप महायज्ञ के साथ हुआ। दिनभर चले आयोजनों में माताजी के तप, साधना, सेवा, त्याग और वात्सल्य को स्मरण करते हुए जन्मशताब्दी वर्ष को साधना और सेवा के संकल्प से जोड़ने का आह्वान किया गया। शांतिकुंज के साधकों, कार्यकर्ताओं और परिजनों ने सामूहिक जप साधना में हिस्सा लिया। अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुखद्वय डॉ. प्रणव पण्ड्या और शैलदीदी ने कहा कि माताजी का जीवन तप, साधना, सेवा, त्याग और वात्सल्य का संगम था। यह भी पढ़ें- 100वीं जन्म जयंती पर दो दिवसीय ...