प्रयागराज, अगस्त 26 -- प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री एवं प्रयागराज के प्रभारी मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माताओं-बहनों को मुफ्त बस यात्रा की सौगात देकर ऐतिहासिक पहल की है। जिला पंचायत सभागार में बुधवार को मातृशक्ति सम्मान समारोह में मंत्री ने महिलाओं को साड़ी और मिठाई वितरित की। समारोह में मौजूद महिलाओं ने प्रभारी मंत्री और प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को राखी बांधी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह योजना लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर और मातृशक्ति को समर्पित है। 2022 में महिलाओं को मुफ्त यात्रा कराने का जो संकल्प लिया गया था, उसे डबल इंजन सरकार ने पूरा किया है। रक्षाबंधन पर तीन दिनों तक महिलाओं को बस में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। 60 वर्ष से अधिक उम्र की माता...