माताओं ने संतान की दीर्घायु के लिए रखा जीवितपुत्रिका का निर्जला
पलामू, अक्टूबर 4 -- माताओं ने संतान की दीर्घायु के लिए रखा जीवितपुत्रिका का निर्जला मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर शनिवार को जीवित्पुत्रिका व्रत (जितिया) पलामू जिले में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य, उन्नति और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में माताओं ने निर्जला उपवास रखा। 2026 में तीन दिवसीय पर्व की शुरुआत शुक्रवार को नहाय-खाय से हुई और रविवार को पारण के साथ इसका समापन होगा। नहाय-खाय के दिन व्रती महिलाओं ने स्नान-पूजन के बाद सात्विक भोजन ग्रहण किया। शनिवार को 24 घंटे से अधिक समय तक निर्जला उपवास रखते हुए दोपहर बाद विभिन्न स्थानों पर भगवान जीमूतवाहन की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। मेदिनीनगर सिटी के बेनी मंदिर, विष्णु मंदिर, शिवाला रोड मंदिरों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.