शामली, नवम्बर 2 -- पुत्रों की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना को लेकर रविवार को माताओं ने अहोई अष्टमी का व्रत रखा। सुबह से ही महिलाओं ने व्रत रखकर पूजा-अर्चना की तैयारियां शुरू कर दी थीं। शाम को घरों में अहोई माता की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद महिलाओं ने तारों को अर्घ्य देकर व्रत खोला। अहोई अष्टमी पर्व संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए मनाया जाता है। इस दिन माताऐं अपने बच्चों की दीर्घायु के लिए व्रत रखती है। रविवार को अहोई अष्टमी को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। घरों में महिलाओं ने पूजा की तैयारियां कीं और अहोई माता की कथा सुनकर संतान की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। यह भी पढ़ें- Amroha News: अहोई अष्टमी : महिलाओं ने बेटों की दीर्घायु के लिए रखा व्रत परंपरा के अनुसार म...