कानपुर, मई 8 -- कानपुर। एसजीएम इंटरनेशनल स्कूल, इन्दिरा नगर में मातृ दिवस के अवसर पर एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता वेलनेस कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. रेनू गहलोत ने माताओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने एवं सर्वाइकल कैंसर, खून की कमी आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ मां ही स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज की आधारशिला होती है। डॉ. सुनीता सेठ ने उपस्थित माताओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण की जानकारी दी। बताया, सरकार 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीन की सिंगल डोज निःशुल्क उपलब्ध करा रही है। प्रबंधक अजित अग्रवाल ने स्कूल के प्रयासों को बताया। यहां अंकिता धीर, प्रधानाचार्य संदीप कुमार पाठक आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...