माताओं को संतुलित आहार व सही पोषण की दी गई जानकारी
देवरिया, सितम्बर 26 -- देवरिया, निज संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के टीकाकरण कक्ष और आयुष्मान आरोग्य मंदिर दानोपुर में हेल्दी बेबी शो का शुभारम्भ हुआ। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और चिकित्सकों ने माताओं को संतुलित आहार, साफ-सफाई और सही पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी। बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अश्वनी पाण्डेय ने कहा कि बच्चों के नियमित टीकाकरण और शुरुआती विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है, ताकि स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि धात्री एवं गर्भवती महिलाओं के साथ उनके परिजनों को भी स्तनपान, नवजात देखभाल और मातृ स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूक होना जरूरी है। नवजात शिशु के स्वस्थ जीवन की शुरुआत केवल मां के स्तनपान से ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार के सहयोग और प्रोत्साहन से हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.