हरिद्वार, दिसम्बर 10 -- आंगनवाड़ी में आने वाले बच्चों की माताओं का उत्साहवर्धन के लिए आईटीसी मिशन सुनहरा कल के सौजन्य से बुधवार को प्रथम एजूकेशन फाउंडेशन द्वारा ग्राम सलेमपुर आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें 40 माताओं ने प्रतिभाग किया। सीडीपीओ सुलेखा सहगल ने बताया कि माताएं भी स्वयं से बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी लें सकती हैं। जिन गतिविधियों को करने का उनके अन्दर हुनर है वह सीखें और अन्य माताओं को भी सिखाएं। इस दौरान सभी माताओं को वेस्ट मटेरियल से शिक्षण सामग्री बनाने का प्रशिक्षण दिया। मास्टर ट्रेनर आशा डोभाल द्वारा सभी माताओं से गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण करवाया गया जिसमें सभी माताओं ने गतिविधियों का बहुत अच्छे से प्रस्तुतीकरण किया। और उत्साह के साथ माताओं ने अपना सहयोग दिया। श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम से सुश...