माताओं का किया गया सम्मान , बताई मां की महत्ता
फतेहपुर, मई 10 -- फतेहपुर/बिंदकी। मदर्स डे के मौके पर माताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही बच्चों के जीवन में मां की महत्ता को भी बताने के साथ मां के नि:स्वार्थ प्रेम, बलिदान व उनके योगदान पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने मां को ईश्वर की खास नेमत बताते हुए उनका सम्मान किए जाने की अपील की। बिंदकी कस्बे के महरहा रोड स्थित शौर्य किड्स प्ले में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रबंधक स्वर्णिमा सिंह ने कहा कि आज का दिन मां के नि:स्वार्थ प्रेम, बलिदान और परिवार में उनके योगदान की याद में मनाया जाता है। कहा कि हर मां अपने बच्चों के लिए खास होती है क्योंकि मां एक बच्चे की पहली दोस्त शिक्षक तथा मार्गदर्शिका होती है मां के प्यार में अपार शक्ति होती है जो बच्चों को मुश्किलों का सामना करने की ताकत देती है। यह भी पढ़ें- आधुनिक समय में माताओं के सम्मान के लिए मद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.