भदोही, जनवरी 24 -- भदोही, संवाददाता। शहर के पीरखांपुर स्थित महादेव मंदिर में गायत्री परिवार द्वारा शुक्रवार को यज्ञ, हवन एवं पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान बसंत पंचमी पर्व पर सुख एवं शांति को प्रार्थना किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। गायत्री परिवार के सुभाष मौर्या ने बताया कि पंडित श्रीराम शर्मा का जन्म दिन बसंत पंचमी पर्व के दिन हुआ था। ऐसे में हर साल कार्यक्रम को किया जाता है। जिला संयोजक राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि मानव में ही देव एवं असुर दोनों का वाश है। हम जिसे जगाने का काम करते हैं, वह सक्रिय हो जाता है। पूजा, पाठ, धर्म, कर्म, दान, क्षमा जिसके अंदर है, वह प्रभु के जैसा होता है। जिस मानव के अंदर लोभ, छल, कपट पाया जाता है, वह आसुरी शक्तियों के अधीन होता है। कार्यक्रम में आई बड़ी संख्या में महिलाओं से ब...