संवाददाता, अप्रैल 25 -- यूपी के संभल में शुक्रवार सुबह मौलागढ़ गांव में एक ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने हर किसी का दिल दहला दिया। चार माह की मासूम बच्ची की मौत के बाद उसका पिता उसे गोद में लेकर सीधे गांव के देवी मंदिर पहुंच गया। आंखों में उम्मीद और दिल में दर्द लिए वह मां के चरणों में बच्ची को रखकर बार-बार यही गुहार लगाता रहा "मां, मेरी बच्ची को जिंदा कर दो."। मंदिर परिसर में गूंजती सिसकियों और उस पिता की टूटती आवाज ने माहौल को पूरी तरह गमगीन कर दिया। वहां मौजूद लोग भी खुद को रोक नहीं सके, हर आंख नम थी, हर चेहरा मायूस। गांव निवासी विजेंद्र की चार माह की पुत्री प्रियांशी को गुरुवार शाम बुखार आया था। परिजन उसे दवा दिलाकर घर ले आए, लेकिन शुक्रवार सुबह अचानक हालत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं। बेटी की मौत को ...