बाराबंकी, मार्च 28 -- फतेहपुर। महज एक माह में परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। मृतक खुशी का विवाह इंद्रजीत से एक माह पहले ही हुआ था। दोनों ने अभी अपने नए जीवन की शुरुआत ही की थी। लेकिन हादसे में सब कुछ उजड़ गया। वहीं पिंकी देवी की मौत के बाद उनके बच्चों बिट्टू और प्रिंस के सिर से मां का साया उठ गया। मासूम बच्चों को नहीं समझ नहीं आ रहा कि उनकी मां कभी वापस नहीं आएगी। हादसे के बाद इंद्रजीत बदहवास हालत में घटनास्थल पर रोता-बिलखता रहा। उधर जब ट्रक की टक्कर से दोनों महिलाएं नीचे गिरी तो राहगीरों ने ट्रक रोकने का प्रयास किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.