रुडकी, फरवरी 20 -- लक्सर, संवाददाता। गुरुवार की रात को परिवार में बज रही शादी की शहनाई मातम की धुन में बदल गई। युवक की मौत के बाद परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के चाचा को तो अभी तक ही यह भी जानकारी नहीं की हादसा कैसे हुआ। जिसमें उसके भतीजे की मौत भी हो गई। शुक्रवार की शाम गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। लक्सर ज्वेलर्स कारोबारी संजय वर्मा अपने भाई व परिवार के साथ रुड़की शादी में शामिल होकर देर रात घर वापस लौट रहे थे। लेकिन इसी बीच लंढौरा पेट्रोल पंप के निकट स्थित ब्रेकर पर उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई । जिसमें शैलभ वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि उसके चाचा को देहरादून के महंत इन्द्रेश अस्पताल में भर्ती कराया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.