संवाददाता, अप्रैल 22 -- यूपी के संभल में शादी समारोह में शामिल होने आए दो बच्चे मंगलवार को गुन्नौर क्षेत्र के इसामपुर डांडा गंगा घाट पर स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब गए। घाट पर मौजूद लोगों ने एक बच्चे को बचा लिया, लेकिन 11 वर्षीय दूसरे बच्चे की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की, हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। गुन्नौर तहसील क्षेत्र के गांव नंदरोली निवासी मुकेश कुमार अपने चचेरे भाई आकाश की शादी में शामिल होने हरियाणा के कैथल से परिवार सहित गांव आए थे। मंगलवार शाम राजपुर थाना क्षेत्र के गांव देवराभरा बारात जानी थी। बारात की तैयारियों के बीच मुकेश अपनी पत्नी मीरा देवी, बेटे यशकांत और छोटे भाई अमित कुमार के इकलौते बेटे 11 वर्षीय माधव के साथ इसामपुर डांडा गंगा घाट पर स्नान करने गए। यह ...