कार्यालय संवाददाता, फरवरी 23 -- यूपी के मेरठ में एक युवक की अचानक मौत से हड़कंप मच गया। फलावदा क्षेत्र के गांव महलका में एक शादी समारोह के दौरान उस समय खुशियां गम में बदल गईं, जब डीजे पर चढ़कर नाच रहे युवक की गिरकर मौत हो गई। बताया गया कि अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़ा। उसे अस्पताल ले गए लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि युवक शादीशुदा था और उसके दो बेटियां हैं। ऐसे में युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मामले में मिली जानकारी के अनुसार, एक युवक अपने दोस्त की शादी समारोह में शामिल होने आया था। चढ़त के दौरान वह डीजे के ऊपर चढ़कर डांस करने लगा। इस दौरान उसका अचानक से पैर फिसल गया और वह सीधे नीचे गिर पड़ा। गिरते ही उसका सिर जमीन से टकराया और वह अचेत हो गया। घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। लो...