मातम के बीच सुपुर्दे खाक किए गए ताजिया
मिर्जापुर, जून 26 -- जिगना। इमाम हुसैन की शहादत की याद में मोहर्रम पर क्षेत्र के विजयपुर,नरोइयां,बिहसड़ा,नयेपुरा,बिरोही,गोगांव,हरगढ़,मिसिरपुर,गोड़सर सरपती,खम्हरिया,जोपा आदि गावों एवं बाजारों में मातम के माहौल में ताजिया का जुलूस निकाला गया। गमगीन माहौल में या हुसैन, या हुसैन की सदाएं गूंजती रहीं। चांदी के वर्क, झालरों व रंग बिरंगे झंडों से ताजियों को सजाया गया था। कंधे पर ताजिया उठाए मातमपुर्सी करते जुलूस में बच्चों,युवाओं व बुजुर्गों ने शिरकत किया। ढोल नगाड़े की थाप पर लाठी के करतब दिखाते कर्बला पहुंचे। जहाँ पर परंपरा के अनुसार ताजियों को सुपुर्दे खाक किया गया। नरोइयां में मोहर्रम ताजियादार फकीरी हाशमी,मजहर अली,लाव मोहम्मद ने बताया कि शांति व सौहार्द के माहौल में मोहर्रम मनाया गया। यह भी पढ़ें- Gaya News मुहर्रम : अकीदत के साथ निकला ताज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.