हमीरपुर, अप्रैल 28 -- हमीरपुर। मौदहा कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-सागर हाईवे पर बारातियों से भरी ईको वैन की डंपर से हुई टक्कर में दूल्हे के सगे और मौसेरे भाई सहित चार लोगों की मौत से हमीरपुर से लेकर महोबा तक मातम पसर गया। जिस वक्त हादसा हुआ उस समय बारात दुल्हन के दरवाजे पहुंच चुकी थी। जनवासे में बाराती तैयारी में लगे हुए थे, तभी आई हादसे की मनहूस की खबर ने माहौल को मातम में बदल दिया। आनन-फानन में सादगी से शादी की रस्में निभाकर दूल्हा बिना दुल्हन को विदा कराए मंगलवार को तड़के घर पहुंच गया। कानपुर-सागर हाईवे पर छिरका गांव के जगन्नाथ पेट्रोल पंप के पास सोमवार की देर रात हादसे में जिन चार लोगों की मौत हुई, उनमें दूल्हा रमाकांत का सगा भाई 25 वर्षीय शशिकांत, उर्दना गांव निवासी मोहन, रिठारी गांव निवासी मौसेरे भाई जितेंद्र और डामर गांव का वैन चालक क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.