मिर्जापुर, जून 26 -- मिर्जापुर, संवाददाता। मोहर्रम की दसवीं तारीख पर शुक्रवार को जिले भर में मातमी माहौल में 612 ताजिया कर्बला में ठण्डा किए गए। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में इमाम हुसैन की शहादत की याद में ताजिया का जुलूस निकाला गया। 'या हुसैन' की सदाओं, नौहा और मातम के बीच अकीदतमंदों ने ताजिया को कर्बला पहुंचाकर सुपुर्द-ए-खाक किए। ताजिया के जुलूस के मार्गों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लेते रहे। गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए। जगह-जगह सबील लगाकर शरबत और पानी का वितरण किया गया। नगर के इमामबाड़ा स्थित कर्बला में देर शाम तक ताजियों को परंपरा के अनुसार दफन किया गया। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली. यह भी पढ़ें- इमाम...