मातमी धुनों के बीच निकला मोहर्रम का जुलूस
मैनपुरी, जून 26 -- बेवर। चांद की दसवीं तारीख को कस्बा में मातमी धुनों के बीच मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। इमाम हुसैन की याद में मुस्लिम भाइयों ने जुलूस निकाला। शहीदाने कर्बला को याद करते हुए अलम के जुलूस में भीड़ जुटी। भीषण गर्मी के चलते जुलूस देर शाम शुरू किया गया जो कस्बा के प्रमुख मार्गों पर होते हुए कस्बा के चौराहा पर पहुंचा, जहां अखाड़े ने अपने करतब दिखाएं। उसके बाद जुलूस ने ईदगाह की तरफ प्रस्थान किया। जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा। इस मौके पर मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष मोनू अल्वी, जुल्फिकार अली, हाजी शमशाद बक्सा वाले, यूनिस अली, हाजी इदरीस अली, शमशाद मेंबर, फरचंद अली आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मातमी धुनों के बीच निकला मोहर्रम का जुलूस यह भी पढ़ें- ढोल नगाड़ों के साथ निकाला गया जुलूस यह भी पढ़ें- मातमी माहौल में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.