झांसी, जून 26 -- झांसी, संवाददाता। इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम के नवासे हजरत इमाम हुसैन व हसन सहित 72 साथियों की शहादत की याद में शुक्रवार को मोहर्रम की 10वीं तारीख पर रानी के शहर झांसी में जुलूस निकाला गया। मातमीं धुनें 'दुनियां हुसैन की, जमाना हुसैन का, ..करबला में लुट गया घराना हुसैन का' के बीच ताजियों का काफिला आगे बढ़ा और बढ़ता गया। जुलूस में हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली। बड़े-चौड़े ताजिया आकर्षण केन्द्र थे तो वहीं सब्जी-जेवरों से सजीं बुर्राकें अनोखी छटा बिखेर रही थीं। अखाड़ेबाज करतब दिखा रहे। शाम ताजियों को लक्ष्मी तालाब स्थित कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। यह भी पढ़ें- डुमरांव में इमाम हुसैन की शहादत पर निकली ताजिया जुलूस शुक्रवार सुबह ताजिया, बुर्राकें, अखाड़े, मस्जिद, अलम सहित...