मातमी जुलूस निकाल मनाया कर्बला के शहीदों का बीसवां
बस्ती, जुलाई 15 -- बस्ती, निज संवाददाता। कर्बला के शहीदों के बीसवें पर गांधीनगर में मातमी जुलूस निकाला गया। मेहमान अंजुमन 'अंजुमने हैदरी हल्लौर' ने मातम किया और नौहा पढ़ा। युवाओं ने जंजीरी मातम कर कर्बला के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। हर ओर 'या हुसैन' की सदाएं गूंज रही थीं। लकी, मुमताज, बब्लू व अर्श हल्लौरी ने नौहाख्वानी किया। मोहम्मद रफीक व उनके साथियों ने सोज पढ़ा। मोहल्ला रहमतगंज स्थित इमामबाड़ा शब्बीर हैदर में मंगलवार सायं तीन बजे मजलिस का आयोजन हुआ। मौलाना जमाल हैदर हल्लौरी ने मजलिस को संबोधित किया। मौलाना ने कहा कि पैगम्बरे-इस्लाम के नवासे इमाम हुसैन को कर्बला के मैदान में उनके 72 साथियों के साथ तीन दिन तक भूखा व प्यासा रखकर सीरिया के शासक यजीद इब्ने माविया ने शहीद करा दिया। इसके बाद शेष बचे घरवालों को कैदी बना लिया। इमाम व उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.