हापुड़, जून 27 -- शुक्रवार को गढ़ नगर समेत बक्सर रझैटी गांवों में मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी मुस्तैदी से तैनात रहा। अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन की याद में सबील और लंगर का आयोजन किया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग एक साथ नजर आए। विभिन्न स्थानों से ताजियों के जुलूस निकाले गए, जहां अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को याद किया। बताया गया है कि मोहर्रम को इस्लाम धर्म में गम का महीना माना जाता है। यह पर्व पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत की याद में मनाया जाता है। यह भी पढ़ें- मुहर्रम : इमाम हुसैन की शहादत पर रवायती अंदाज में निकला मातमी जुलूस व अखाड़ा 10 मोहर्रम, 61 ...