मथुरा, मार्च 31 -- नरी सेमरी माता मंदिर से छह माह के मासूम बेटे का मुंडन कराकर लौट रहे परिवार की खुशियां सोमवार को मातम में बदल गईं। चौमुहां के निकट बाइक खराब होने पर सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहे परिवार को कोसीकलां की तरफ से आ रहे लोडिंग टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी। इसके चलते पिता व छह माह के बेटे की मौत हो गयी, जबकि पत्नी व बहन गंभीर रूप से घायल हो गयीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज घायल उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया। इसकी जाकनारी होने पर परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सोमवार को गांव नगला बहरावती, ऊंचा गांव निवासी मनीष (21) सोमवार को अपनी पत्नी यशोदा, बहन मीनू और छह माह के मासूम बेटे हिमांशु के साथ नरी सेमरी मंदिर दर्शन करने और बेटे का मुंडन संस्कार कराने गया था। दोपहर को मंदिर से मुंडन कराने ...