धनबाद, मार्च 10 -- धनबाद। माडा कॉलोनी में बुधवार से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है। जानकारी देते हुए आयोजकों ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किड्स गार्डन स्कूल के पास माडा कॉलोनी मैदान हीरापुर में होने जा रहा है। धर्म प्रचारक रामायणाचार्य वेदांती जी कथावाचन करेंगे। अनुष्ठान की शुरुआत बुधवार को शोभा यात्रा एवं जल भरन से होगा। वहीं 12 मार्च से लेकर 18 मार्च 2026 तक प्रत्येक संध्या छह बजे से रात्रि नौ बजे तक प्रवचन होगा। 18 को भंडारा है। समस्त कार्यक्रम में पुरी ओड़िशा के महंत स्वामी राघवेंद्रचार्य जी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम सफल बनाने में रामप्रवेश शर्मा, केएल वर्मा, चंद्रभूषण श्रीवास्तव, समरेंद्र सिंह, डॉ केआरपी सिन्हा, अशोक पाठक, अनिल सिंह सहित अन्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.