माडा कॉलोनी के युवक की पीट कर पसली तोड़ी, एफआईआर दर्ज
धनबाद, मई 30 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। हीरापुर माडा कॉलोनी निवासी उत्तम झंपटी ने अपने पड़ोसी राहुल कुमार साव के खिलाफ मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाते हुए धनबाद थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। उत्तम और राहुल के परिवार के बीच पुराना विवाद चल रहा है। उत्तम के पिता और चाचा की ओर से राहुल और उसके भाइयों के खिलाफ वर्ष 2021 से 2025 के बीच चार प्राथमिकियां दर्ज कराई गई थीं। उत्तम ने लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि 24 मई को सुबह साढ़े 11 बजे वह हिल कॉलोनी से गुजर रहे थे। इसी बीच घात लगाकर बैठे राहुल कुमार साव ने अपने सहयोगियों के साथ मिल कर हमला कर दिया। हमले में उनकी पसली टूट गई। आनन-फानन में उन्हें एक नर्सिंग होम में ले जाया गया। प्राथमिक उपाचार के बाद एसएनएमएमसीएच में उनका इलाज हुआ। ठीक होने के बाद उत्तम ने धनबाद थाना में राहुल व अन्य अज्ञात क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.