मुजफ्फरपुर, अप्रैल 18 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर आरपीएफ व जीआरपी और समस्तीपुर सीआईबी ने संयुक्त रूप से शुक्रवार की देर रात माड़ीपुर स्थित रेलवे लाइन किनारे से दो शातिरों को ट्रेनों में लूटपाट व चोरी की साजिश रचते दबोचा है। इनके पास से चार स्मार्टफोन बरामद किये गए हैं। एक मोबाइल भागलपुर के विकास कुमार का है। 26 फरवरी को मुजफ्फरपुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में नशीला पेड़ा खिलाकर शातिरों ने मोबाइल उड़ा लिया था। विकास ने आरोपित की पहचान भी की है।गिरफ्तार शातिरों में उत्तरप्रदेश के कुशीनगर जिले के विशुनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेहरावा के राज मोहम्मद उर्फ राजू अंसारी और पारू फतेहाबाद (वर्तमान में गोबरसही) के संतोष चौधरी उर्फ विनय उर्फ संतोष कलवार शामिल हैं। यह भी पढ़ें- माड़ीपुर से नशाखुरानी गिरोह का दो शातिर गिरफ्तार शनिवार को...