मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजी मोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने गुरुवार को माड़ीपुर स्कूल रोड में छापेमारी कर करीब 42 लीटर विदेशी शराब जब्त की। मौके से पुलिस ने धंधेबाज चंद्र किशोर सिंह को भी गिरफ्तार किया है। उससे थाने पर पूछताछ की जा रही है। थानेदार नवलेश कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस के बयान पर केस दर्ज करने की कवायद की जा रही है। पकड़े गए आरोपित का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...