मुजफ्फरपुर, मार्च 28 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजी मोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने शुक्रवार की रात माड़ीपुर में छापेमारी कर दो पियक्कड़ों को पकड़ा है। इसमें स्थानीय गोलू साह और मो. लाल बाबू शामिल हैं। दोनों शराब के नशे में बीच सड़क पर हंगामा और लोगों के साथ धक्का-मुक्की कर रहे थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को पकड़ा था। पुलिस के बयान पर दोनों के खिलाफ काजी मोहम्मदपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इधर, थानेदार नवलेश कुमार ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.