मुजफ्फरपुर, अप्रैल 16 -- मुजफ्फरपुर। माड़ीपुर के गोल्ड जिम के निकट अंडा दुकान लगाने वाले युवक और काजी मोहम्मदपुर थाना के एक पुलिस जवान से सड़क किनारे बाइक खड़ी करने को लेकर गुरुवार की शाम विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों के बीच हाथपाई और मारपीट होने लगी। इस दौरान अंडा दुकानदार ने सिपाही से धक्का-मुक्की भी की। हालांकि, इस घटना को लेकर किसी तरह की शिकायत थाने में नहीं की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...