मुजफ्फरपुर, मार्च 2 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। होली को लेकर शहर में मिलावट के खिलाफ लगातार दूसरे दिन रविवार को अभियान चलाया गया। खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने होटलों, मिठाई दुकानों सहित खाद्य पदार्थ बेचने वाली दुकानों की जांच की। इस दौरान माड़ीपुर के सर्किट हाउस रोड स्थित एक होटल में खराब चिकेन व मटन मिला। खाद्य संरक्षा अधिकारी सुदामा चौधरी ने बताया कि रविवार को पांच अलग-अलग होटलों और मिठाई दुकानों की जांच की गई। इस दौरान माड़ीपुर सर्किट हाउस रोड स्थित एक होटल में ढाई किलो मटन और डेढ़ किलो खराब चिकेन फेंकवाया गया। उन्होंने बताया कि कई दिनों से फ्रीजर में रखे गए मटन और चिकेन से बदबू आ रही थी, जो स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक था। इसके अलावा होटल से रिफाइंड ऑयल व बेसन के नमूने भी लिए गए। बताया कि होटल मालिक को सुधार लाने का नोटिस...