मुजफ्फरपुर, जनवरी 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के माड़ीपुर इलाके के रहने वाले इंटर के छात्र आकाश कुमार के खाते से मंगलवार की शाम शातिरों ने 17 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने काजी मोहम्मदपुर थाने में इसकी शिकायत की है। पुलिस को बताया है कि वह घर पर पढ़ाई कर रहा था। इसी बीच उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आयी। बोला गया कि आपके खाते को अपडेट किया जा रहा है। इसके लिए कुछ प्रोसेस करना होगा। जैसा बताया गया, उसने वैसा ही किया। इसी बीच उसके खाते से 17 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। जब तक वह कुछ समझ पाता, तब तक कॉल कट गई। इसके बाद उसने उस नंबर पर कई बार कॉल की, पर रिसीव नहीं हुआ। बाद में मोबाइल ऑफ कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.