माड़ीपुर का जर्जर पुल बना जानलेवा, खतरा
औरंगाबाद, मई 3 -- प्रतिबंध के बावजूद गुजर रहे भारी वाहन, हादसे की आशंका बरकरार फोटो- 3 मई एयूआर 4 कैप्शन- माड़ीपुर के पास जर्जर धावा नदी का पुल रफीगंज, संवाद सूत्र।
पुल की खस्ता हालत रफीगंज-भदवा-औरंगाबाद पथ पर माड़ीपुर के पास धावा नदी पर बना जर्जर पुल हादसों को दावत दे रहा है। पुल की खराब स्थिति को देखते हुए पथ निर्माण विभाग, औरंगाबाद के कार्यपालक अभियंता ने भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाते हुए स्थल पर चेतावनी बोर्ड लगवाया है लेकिन इसके बावजूद रोजाना दर्जनों भारी वाहन इस पुल से गुजर रहे हैं।
सुविधाजनक मार्ग की तलाश रफीगंज से भदवा होते हुए औरंगाबाद की दूरी करीब 28 किलोमीटर है, जबकि शिवगंज मार्ग से यह दूरी लगभग 35 किलोमीटर हो जाती है और हाईवे से होकर जाना पड़ता है, इसलिए लोग इस मार्ग को अधिक सुविधाजनक मानते हैं। शहर से मात्र दो किलोमीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.