बोकारो, मार्च 6 -- गोमिया/तेनुघाट, प्रतिनिधि।गोमिया प्रखंड के विभिन्न गांवों में आयोजित सरहुल पूर्व में गुरुवार को झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद शामिल हुए। इस दौरान सरना स्थलों पर मत्था टेककर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सबसे पहले मंत्री गोमिया प्रखंड के धवैया गांव में पहुंचे। कहा कि सरहुल हमारी समृद्ध परंपरा, प्रकृति के प्रति आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजकर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेवारी है। राज्य सरकार भी जनजातीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसके बाद वे पंचायत बड़कीपुन्नु के पुटकाडीह गांव पहुंचे। वहीं टिकाहारा के कसियाडीह गांव में भी सरहुल पूजा में भी भाग लिए। सरना स्थल पर पूजा-अर्चना कर जनकल्याण की प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.