दुमका, मार्च 23 -- जामा। प्रतिनिधि जामा प्रखंड अंतर्गत सरसाबाद पंचायत के माठाचक गांव में रविवार को जलसहिया पिंकी गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं ने विश्व जल दिवस मनाया। इस अवसर पर महिलाओं को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान जलसहिया पिंकी गुप्ता ने बताया कि विश्व जल दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य मीठे पानी के महत्व को रेखांकित करना, जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना तथा वर्ष 2030 तक सभी के लिए सतत विकास लक्ष्य-6 सुरक्षित जल और स्वच्छता को प्राप्त करने के लिए लोगों को प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 1993 में पहली बार इस दिवस की घोषणा की गई थी। उन्होंने कहा कि पानी की कमी, भूजल संरक्षण और जल प्रदूषण जैसे मुद्दों पर वैश्विक स्तर पर ध्यान केंद्रित करना आज सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.