सोनभद्र, फरवरी 18 -- सोनभद्र, संवाददाता। स्थानीय श्री रामलीला मैदान में आयोजित 11 दिवसीय श्रीकृष्ण रासलीला के तीसरे दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भव्य मंचन किया गया। मथुरा-वृंदावन से आए कलाकारों ने अपनी जीवंत प्रस्तुति से पांडाल में मौजूद श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मंचन की शुरुआत नटखट कान्हा की तरफ से सखाओं के साथ माटी खाने के प्रसंग से हुई। जब माता यशोदा उन्हें पकड़ती हैं और मुख खोलने को कहती हैं, तो कान्हा के मुख में ब्रह्मांड के दर्शन पाकर मैया अचंभित रह जाती हैं। इस दृश्य ने दर्शकों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। इसके बाद माता यशोदा द्वारा बाल कृष्ण की शरारतों से तंग आकर उन्हें ऊखल से बांधने का प्रसंग दिखाया गया। लीला के माध्यम से कलाकारों ने दिखाया कि कैसे भगवान अपने भक्तों के प्रेम के वश में बंध जाते हैं। वहीं कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.