भागलपुर, मार्च 15 -- तीन दिवसीय विक्रमशिला महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को स्थानीय कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। एक से बढ़कर एक गीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने महोत्सव में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद दर्शक कलाकारों की प्रस्तुति पर देर रात तक झूमते और तालियों की गूंज से कलाकारों का उत्साहवर्धन करते रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय एबी डांस ग्रुप की ओर से गणेश वंदना पर आधारित गीत "गणपति बाप्पा मोरया" पर आकर्षक नृत्य से हुई। इसके बाद दिव्या एंड ग्रुप ने स्वागत गीत "सांसों की सरगम गाए, शूर स्वागतं" प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया। कहलगांव के कलाकार विनोद चौबे ने अपने गीतों के माध्यम से बिहार की गौरवशाली परंपरा और संस्कृति को मंच पर जीवंत कर दिया। उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.