भदोही, सितम्बर 24 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला ग्राम उद्योग अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रोजगार परक योजनाओं को अभियान के रूप में संचालित कराकर स्वरोजगार उपलब्ध कराने को माटीकला बार्ड के समन्वित विकास कार्यक्रम के तहत संचालित 15 दिवसीय माटीकला शिल्पकारी प्रशिक्षण मिलेगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए पात्रों को आनलाइन आवेदन करना होगा। बताया कि कार्यक्रम को आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाता है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में माटीकला की कलात्मक, सौन्दर्यपरक, सजावटी, गृह उपयोगी वस्तुऐं बनाने का प्रशिक्षण दिया जाना है। इसके तहत मूर्तिकला, मृदभाण्डों, मृण्मय सजावट, कसीदाकारी, सिरेमिक चीनी मिट्टी के वस्तुओं का उत्पादन आदि विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रशिक्षुओ की रोजी प्रभावित होने के दृष्टिग...