पलामू, मई 21 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड माटीकला बोर्ड के पलामू प्रमंडलीय कार्यालय में गुरुवार को सार्वजनिक पनशाला का उद्घाटन संत मरियम स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव ने फीता काटकर किया। अविनाश देव ने कहा कि सड़क राहगीरों से भरा पड़ा है। सड़क किनारे न चापाकल है और न ही सार्वजनिक प्याऊ। उद्घाटन में चना गुड़ खिला कर मिट्टी के ग्लास से पानी पिलाने की शुरुआत की गई । यह पनशाला अब बारहों महीना तीन सौ पैंसठ दिन चलेगा। सभी राहगीर, हाट बाजार करने वाले माताएं बहने, स्कूल कॉलेज के विद्यार्थी,से अपील होगा निःशुल्क सेवा लें और लाभ उठाए। इस मौके पर जिला सहकारिता विभाग के पदाधिकारी सौरभ जी,बीरेंद्र ठाकुर जी,प्रेम प्रकाश जी,अच्छेलाल गुरुजी, कार्यालय प्रभारी शोभा प्रजापति,सतीश प्रजापति,पंकज जी,संतोष जी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...