माटी कला बोर्ड में गैर-प्रजापति नियुक्ति का विरोध
रुडकी, जुलाई 1 -- झबरेड़ा। बुधवार को प्रजापति जन कल्याण समिति की बैठक में माटी कला बोर्ड में गैर-प्रजापति की नियुक्ति का विरोध किया गया। मास्टर कर्म सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समाज के लोगों ने सरकार से निर्णय वापस लेकर बोर्ड में प्रजापति समाज से ही उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार ने फैसला नहीं बदला तो प्रदेशभर में आंदोलन और प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक का संचालन डॉ. प्रमोद सिंह ने किया। इस दौरान तेजपाल सिंह, रमेश चंद, जगपाल सिंह, महेंद्र सिंह, मोहित कुमार, सतपाल, राजपाल, पूरनचंद और राकेश कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.