माटी कला बोर्ड का अविलंब गठन हो - प्रजापति कुम्हार महासंघ
रांची, अगस्त 10 -- रांची,संवाददाता। झारखंड माटी कला बोर्ड का अविलंब गठन और सरकारी खरीद व कार्यक्रमों में मिट्टी के उत्पादों को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ ने एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। सोमवार को समाज के सदस्यों ने विधानसभा के समक्ष कूटे मैदान में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में मुख्यअतिथि के रूप में पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल व झारखंड माटी कला बोर्ड के पूर्व सदस्य चंद प्रजापति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण प्रजापति ने कहा की पारंपरिक कला को बचाने के लिए सरकार अविलंब माटी कला बोर्ड का गठन करें। विभिन्न राज्यों में माटी कला बोर्ड का गठन हो चुका है। जहां पर कुम्हारों को सरकारी योजनाओं, प्रशिक्षण, बाजार उपलब्धता और आर्थिक सहायता की जानकारी भी दी जाती है। लेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.